दबंगों ने दंपति व पुत्र को पीटकर किया घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खेत में बकरियां चराने का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति सहित पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी भारत सिंह पुत्र छोटे सिंह तथा छोटे सिंह अपनी पत्नी कमला देवी तथा पुत्र राजू के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंचे और थाना पुलिस को बताया की उनके ही गांव के दबंग उनके खेत में खड़ी फसल को बकरियों से चरवाते हैं। जिसका पीडि़त ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने एक राय होकर पीडि़त के साथ जमकर मारपीट की। जिससे पीडि़त दंपति व पुत्र गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायल थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को आपबीती बतायी। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने हेड मोहर्रिर को मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई करने की बात कही। खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति थाने में बैठे थे। पीडि़त भारत सिंह ने बताया कि उनके गांव के प्रदीप कुमार पुत्र रामपाल, सरोज देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने अपने दो तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ मारपीट की। —-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *