नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के बरतल निवासी राम भजन पुत्र रामलाल ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह गांव के ही सुखराम पुत्र बालकराम की किराने की दुकान पर राशन का सामान लेने गया था। उसी समय गांव के छुटके पुत्र बेचेलाल दुकान पर आया और चुनाव की चर्चाएं करने लगा। मैंने कहा चर्चा क्यों कर रहे हो जिसकी इच्छा होगी वह वहां वोट देगा, तभी उसका बड़ा भाई बडक़ा एवं छोटा भाई दशरथ भी आ गया। उन लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज किया। जब मैंने मना किया तो उन लोगों ने मेरे साथ जमकर मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां भी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
