निर्माण कार्य शुरु कराने पर दबंगों ने की मारपीट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपनी जगह पर निर्माण कार्य शुरु कराने पहुंचे जगह के मालिक के साथ दबंग पड़ोसियों ने मारपीट कर दी और गाली-गलौज किया। इस संदर्भ में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी।पीडि़त सुबोध गंगवार पुत्र दयानन्द गंगवार निवासी रजलामई शमशाबाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया कि उसने दो वर्ष पूर्व गोपाल शरण पुत्र नेकपुर चौरासी में पानी की टंकी के पास जगह खरीदी थी। २९ अपै्रल को पीडि़त मजदूरों के साथ निर्माण कार्य कराने पहुंचा तो पड़ोसी मुकेश, नन्हे पुत्र जितेन्द्र, डबलू पुत्र महेन्द्र, टिल्लू पुत्र जितेन्द्र, सतीश, मनीष पुत्र मनोज जो कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। हथियारों सहित आ गये। मजदूर विवाद होता ेदेख मौके से भाग गये। आरोपियों ने पीडि़त को जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *