छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त ग्राम बिलावलपुर थाना मऊदरवाजा का निवासी है। दिनांक 14.04.2025 को सुबह करीब 8:30 बजे पीडि़त की भतीजी के साथ गाँव के ही अंकित पुत्र सोवरन ने छेड़छाड़ की थी। पीडि़त के भाई ने इसकी शिकायत 2 बजे दोपहर सोवरन पुत्र रामऔतार से की, तो उक्त सोवरन ने कहा कि तेरी बेटी के साथ मेरे बेटे ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है, तो उस समय पीडि़त का भाई वापस घर आया और बाजार करने फर्रुखाबाद आया। फर्रुखाबाद से वापस करीब 5 बजे घर आ रहा था, तभी उक्त अंकित व सोवरन ने कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढिय़ा तिराहे पर रोक लिया और पीडि़त के भाई को बुरी तरह से मारा पीटा। शोरगुल सुनकर पीडि़त भी मौके पर पहुँच गया तथा वहां आसपास के लोग भी इक_ा हो गये। जिन्होंने पीडि़त को बचाया। उक्त अंकित व सोवरन ने पीडि़त को धमकी दी की कि तुझे अब जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। दिनांक 15.04.2025 को समय करीब साँय 4 बजे पीडि़त का भाई मनोज अपने खेत पर गया हुआ था। काफी देर बीत जाने पर घरवालों ने पीडि़त से कहा कि तुम्हारा भाई काफी देर से घर पर नहीं आया है। तो पीडि़त व पीडि़त की भाभी गीता पत्नी मनोज खेत पर गये, तो उक्त मनोज खेत पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले तथा अंकित व सोवरन कुछ दूरी पर जाते दिखे। पीडि़त ने तुरन्त ई-रिक्शा करके रास्ते तक लाए तथा 108 नं0 पर फोन करके एम्बूलेन्स मंगाई। जिसमे पीडि़त को लोहिया हॉस्पीटल लेकर आये। जहां पर डाक्टरों ने पीडि़त के भाई को मृत घोषित कर दिया। पीडि़त उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना हाजा आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *