मैनपुरी सहित अन्य जिलों के बौद्ध अनुयाईयो में आक्रोशकिशनी पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी
किशनी/मैनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में आंबेडकर पार्क में लगी तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा गांव के ही कुछ अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी, इसके बाद इसकी जानकारी जैसे ही भगवान बौद्ध अनुयाईयो को हुई वे तत्काल ही हरकत में आए और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालो के खिलाफ तहरीर दी जिसपर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रहीं है।
थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी निवासी शिवनंदन जाटव ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है कि उनके गांव के आंबेडकर पार्क में तथागत भगवान गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा लगी हुई है। बीते शुक्रवार की देर शांय अनिल पुत्र रघुवीर, सूरज पुत्र पुत्तू लाल निवासी पदमपुर ने बुद्ध प्रतिमा के सीधे हाथ की उंगलियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे उनके समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। किशनी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बौद्ध अनुयाईयों में भारी आक्रोश
तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को खंडित किए जाने के बाद मैनपुरी जनपद के बौद्ध अनुयाईयों में आक्रोश फैला हुआ है। बौद्ध समाज के लोगो का कहना है कि आरोपियो पर अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
आरोपियो पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई
तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर मैनपुरी जनपद के बौद्ध अनुयाई पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रहीं है। अब तो भगवान की भी प्रतिमा खंडित की जा रहीं है। किशनी की घटना बहुत ही निंदनीय घटना है।
योगी सरकार में बक्से नहीं जायेंगे आरोपी
करहल विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को कुछ अपराधी किस्म के लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह एक बड़ी घटना हैं, शाक्य समाज इस घटना पर चुप नहीं बैठेंगा, सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने तक बौद्ध समाज की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है इस सरकार में अपराधी की जगह जेल में होती है।
