फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गये। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना नवाबगंज के ग्राम उम्मरपुर निवासी अंकित कुमार पुत्र पेशकार धोबी ने दी तहरीर में दर्शाया कि उसने उम्मरपुर प्याऊ स्थित 25वाई40 वर्गफुट का बैनामा करीब 5 वर्ष पूर्व में कराया था। मेरी जमीन के आगे ओमवीर पुत्र रामवीर, अनमोल पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम उम्मरपुर थाना नवाबगंज ने दंबई के बल पर दीवार खड़ी कर दी तथा गिट्टी मौरम लाकर मेरी की जगह में डाल दी। जिससे मेरा निकलने का रास्ता बन्द हो गया। 20 जुलाई को समय करीब 6 बजे शाम को मैंने अपनी जगह खाली करने को ओमवीर व अनमोल से कहा तो ओमवीर पुत्र राम कुमार, अनमोल पुत्र ओमवीर, रजनेश उर्फ नन्हे भाई, श्यामवीर, रामवीर पुत्रगण राम कुमार व गौरव, मोहित पुत्रगण रजनेश, अंकित पुत्र श्यामवीर, संध्या पुत्री श्यामवीर व सोनी पुत्री ओमवीर, जूली पुत्री रजनेश आदि निवासीगण उम्मरपुर एक राय होकर लाठी डण्डा लेकर मेरे घुस आये और जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मुझे व मेरे भाई रतीराम, सुनील, अनिल व पिता पेशकार तथा चाचा दुर्वेश कुमार को लाठी-डण्डों से काफी मारा पीटा है। जिससे सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
