दबंगों ने जबरन खांदी फसल, मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत में काटकर लगायी फसल को दबंगों ने टै्क्टर के जरिए खांदना शुरु कर दिया। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
दी गई तहरीर में सत्यवती पत्नी खुशीराम निवासी मोहल्ला सलावत खां ने दर्शाया कि थाना मऊदरवाजा के अन्तर्गत उसका खेत है। जिसमें गेहूं की फसल काटकर लगा दी थी। 22 अप्रैल को रात्रि में पीडि़ता के पति व जेठ गेहूं की रखवाली कर रहे थे, तभी दबंग कल्लू, टिल्लू, सुरेन्द्र यादव पुत्र रुकमंगल यादव, जोगेन्द्र, उस्ताद, अमित निवासी आमिलपुर टै्क्टर लेकर आये और फसल को खांदना शुरु कर दिया। पीडि़ता के पति और जेठ ने मना किया तो लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो दबंग भाग गये। गत रात्रि जब पीडि़ता खेत पर गई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *