नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने जबरदस्ती ग्रामीण की भूमि पर बगैर प्रधान की राय लिये बाबा साहब की प्रतिमा लगा दी। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीडि़त नरेंद्र सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी सहसा जगदीशपुर थाना नवाबगंज ने पुलिस की तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में वह उपरोक्त ग्राम का प्रधान है तथा हमारी ग्रामसभा घमुइया रसूलपुर में खाता संख्या-१६० में सतीशचंद्र पुत्र बेचेलाल का यूकेलिप्टस पेड़ों का बाग है। जो कि घमुइया रसूलपुर निवासीगण करन सिंह पुत्र दाताराम, श्याम सिंह पुत्र राम भरोसे व रामऔतार व अमर सिंह पुत्रगण दर्शन सिंह व अमर सिंह पुत्र गुमानी व रामपाल पुत्र गुमानी, शिवनंदन पुत्र खेतल व १५ व्यक्ति अज्ञात लोगों ने जबरन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगा दी। इस कार्य को करने में ग्राम प्रधान से कोई भी सहमति नहीं ली गयी है।
