दबंगों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते तीन दिन पूर्व अपने घर से दूसरे घर जा रही युवती का दबंगों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। लोक लाज की वजह से पीडि़ता शिकायत घर पर नहीं की। वीडियो वायरल होने पर पीडि़ता ने थाने में की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिलाह निवासी युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 8 तारीख को वह अपने दूसरे घर में जा रही थी, तभी गांव के ही आरोपीगणों ने उसको रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वीडियो बनाया। पीडि़ता को जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि यदि तूने कहीं शिकायत की तो तुझको जान से मार देंगे और तेरा वीडियो वायरल कर देंगे। पीडि़ता ने अपने परिजनों को नहीं बताया और चुप बनी रही। जब वीडियो वायरल हुआ तो पीडि़ता के परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजनों ने मामले की शिकायत आरोपीगणों के घर पर जाकर की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आरोपीगण लगातार धमकी देते रहे। तब पीडि़ता अपने पिता के साथ थाने आई और थाना पुलिस को गांव के ही आरोपी सचिन पुत्र राजीव, अंकेश पुत्र बालकराम के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर जांच हेतु रवाना हो गई। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पीडि़त परजनों के साथ थाने में बैठी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *