
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने शराब पिलाकर युवक से हजारों की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्राम अम्बरपुर मड़ैया निवासी फूल सिंह जाटव राजेपुर के अंतर्गत ग्राम जैनापुर स्थित ईट भ_ा पर पथाई का कार्य करता है। वह १७ अक्टूबर को भट्टा मालिक से दस हजार रुपये एडवांस लेकर आया था। वह राशन लेने सरकार दुकान स्थित अम्बरपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में अम्बरपुर निवासी गोलू पुत्र शिशुपाल सिंह मिल गया। उसने कहा कि चलो एक-एक पैक डाल लें। उसने मुझे शराब पिलायी। साथ ही कहा कि एक पौवा और मंगा लो। जब मैंने मना किया, तो गाली-गलौज करने लगा। साथ ही अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। उसके साथियों ने मुझे चारों ओर से घेर लिया और मेरी जेब में रखी दस हजार की नकदी छीन ली। पीडि़त बहुत गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उपरोक्त लोग नहीं माने और चले गये। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
