शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत से पौधशाला हटाने को लेकर दबंगों ने गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी। पीडि़त ने पांच अरोपियों के खिलाफ क्षेत्राधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीडि़त के अनुसार मामला कायमगंज कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी दबंगईं का परिचय देकर उत्पीडऩ कर रहे हंै।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गौराई निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र रघुवर दयाल ने गांव के रविंद्र, सुरेंद्र, रघुवर दयाल, योगेश कुमार, कृष्णा पुत्र रविंद्र सिंह के खिलाफ क्षेत्राधिकारी कायमगंज को शिकायत पत्र देकर कहा कि गांव के पास उसका खेत है। खेत में पूर्व से पौधशाला का कार्य करता आ रहा है। शुक्रवार की सुबह खेत में स्थित पौधशाला जिसमें कार्य रहा था। इसी दौरान आरोपी आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा अगर शाम तक पौधशाला नहीं हटाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोप है सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी। पीडि़त के अनुसार उक्त प्रकरण कायमगंज न्यायालय विचाराधीन। साथ ही कोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी है। पीडि़त के अनुसार आरोपी दबंग हैं और उनको स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इसी के चलते आरोपी तरह-तरह से उत्पीडऩ कर रहे हैं। पीडि़त के अनुसार इससे पूर्व में भी स्थानीय पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है आरोपियों के हौसले बुलंद है और तरह-तरह से धमकियां देकर उत्पीडऩ ही नहीं कर रहे, बल्कि झूठे मुकदमो में जेल भिजवाए जाने की भी धमकी दे रहे हैं। पीडि़त ने पांचों आरोपियों के खिलाफ क्षेत्राधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
खेत से पौधशाला हटाने को लेकर दबंगों ने दी जानमाल की धमकी
