दबंगो ने महिला को बिजली के खंभे में बांध दी तालिबानी सजा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। एक मामला मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। जहां पर शौच के लिए गई एक महिला को पड़ोसी गांव के लोगों पर बंधक बना कर बारी-बारी छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगया है। महिला ने विरोध किया तो दबंगो ने महिला को बिजली के खंभे से बांध कर तालिबानी सजा सुना दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पीड़िता ने इस बाबत उन्नाव कप्तान को शिकायती पत्र देकर आपबीती सुनाई है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर रहे है पर उन्नाव में महिला को बंधक बनाकर चीरहरण करने जैसी तस्वीर बहुत कुछ बयाँ कर रही है…उन्नाव इन दिनों लगातर हो रहे जरायम और जुर्म के लिए कुख्यात होता जा रहा है। कहीं गोलीबारी तो कहीं मर्डर और कहीं लूट उन्नाव के लिए अब आम हो चला है। जनपद के पुरवा कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ पर एक महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने महिला को किस तरह बिजली के खंभे में बांध कर तालिबानी सजा दे रहे है। रस्सी से हांथ बंधे महिला के हांथ उसके बंधक बनाए जाने का सुबूत है। महिला के मुताबिक उसके साथ छेड़खानी भी की गई है। जबकि उसके पल्लू को हटाकर वीडियो बनाया जा रहा। यह कृत्य अपने आप मे शर्मनाक है। वही अपराधियों पर कार्यवाही के बजाए जांच का हवाला दे कर महिला को चलता कर दिय। वही पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित महिला की घटना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने पर पुरवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *