फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट के बाहर दोपहर में अचानक बंच केबिल धूं-धूं कर जलने लगी। आनन-फानन में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी। तब कहीं जाकर लाइट बंद की गयी और केबिल को सही किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट के बाहर बंच केबिल अधिक लोड के चलते धूं-धूं कर जलने लगी। जिसकी लोगों ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को दी। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करायी। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने केबिल को ठीक किया। इस घटना से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना था कि गर्मियों में लोड बढ़ जाता है। पुरानी बंच केबिल होने के कारण लोड उठा नहीं सकी और गर्म होकर धूं-धूं कर जलने लगी। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है।
धूं-धूं कर जली कलेक्ट्रेट के बाहर बंच केबिल
