अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद, फुटपाथ पर बनाया बंगला

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान न लेने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। अब तो अतिक्रमणकारियों ने सडक़ के फुटपाथ पर बंगला बनाकर अतिक्रमण करना शुरु कर दिया है। जिससे सडक़ सकरी होती चली जा रही है।
जानकारी के अनुसार शासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का शासन द्वारा भले ही फरमान जारी कर दिया गया हो, परंतु संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। बानगी के तौर पर विकास खंड राजेपुर के गांव बिरसिंहपुर में संपर्क मार्ग पर दबंगों द्वारा गोबर डालकर रोड की फुटपाथ पर बंगला बनाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिससे यातायात में असुविधा होने के साथ पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। बिरसिंहपुर निवासी अरुण, उनकी पत्नी ममता, अजय पाल, तेज प्रताप, घनश्याम, राघवेंद्र का कहना है इस विषय में लिखित व मौखिक शिकायत कई बार तहसील दिवस में की, परंतु इस समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हुआ। जबकि शासन का सख्त आदेश है कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद भी इस समस्या का निस्तारण होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश प्राप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *