छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 14 लोगों की मौत और 12 लोगों लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बस में से घायलों को बाहर निकाला जा रहा था। 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. मजदूरों से भरी बस गहरी खदान में जा गिरी. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पीएम मोदी और सीएम विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. साथ ही घायलों को समुचित इलाज कराने के लिए सीएम ने संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों को निर्देश भी दिया है. यह हादसा दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास मुरम की खदान में हुआ है. वहीं, अब इस बड़े हादसे की वजह भी सामने आई है.जहां पर ये बस खदान में गिरी है, उस जगह पर काफी अंधेरा रहता है. हादसे के वक्त सड़क में लगीं लाइटें तक यहां पर नहीं जल रही थीं. रोड की चौड़ाई भी कम है. सड़क किनारे गहरी खदान है फिर भी यहां पर रेलिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी. ऐसे में रात के अंधेर में बस बेकाबू हो गई और सीधे खदान में जा गिरी.
खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
खाई में गिरी बस, 14 की मौके पर मौत, पीएम मोदी ने घटना पर दुख किया व्यक्त
