उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर पर बारात लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 13 मौत

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड नेपाल बॉर्डर के पास बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में मंगलवार को एक भीषण बस दुर्घटना हो गई। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बैतड़ी और डडेलधूरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बडग़ांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरीण् हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। 34 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी 40 वर्षीय केशव राज जोशी, 13 वर्षीय अशोक राज जोशी, 35 वर्षीय बसंत राज जोशी, 41 वर्षीय बिष्णु दत्त जोशी, 42 वर्षीय नरेश राज जोशी, 17 वर्षीय बिशन दत्त जोशी, 28 वर्षीय दीपक जोशी, 46 वर्षीय किशन जोशी, बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी 60 वर्षीय मोहन देव भट्ट, 27 वर्षीय केशव भट्ट, बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय बसंत राज रतला, बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी 40 वर्षीय पुष्पा अवस्थी, बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *