एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड पहुंची
कन्नौज, समृद्धि न्यूज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर बस दूसरी तरफ से जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 40 लोग समेत ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। गोरखपुर से दिल्ली जाते समय ठठिया के 208 किमी प्वाइंट पर पिपरौली गांव के पास बस हादसे की शिकार हो गई। चालक को नींद आने से बस डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड में चल रहे ट्रक में सामने से टकरा गई। इससे बस सवार यात्रियों समेत ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। जहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब 32 घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कन्नौज में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से जा टकराई. फिर बस कोएक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 34 लोग घायल हो गए. बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. ठठीया क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ है. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी. ट्रक में आलू भरा था. वहीं बस स्लीपर थी. जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. हालांकि, पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया. इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच बस दो-तीन बार डगमगाई भी थी, इसको लेकर हम लोगों को आशंका हुई थी कि कहीं बस चालक नशे में तो नहीं है. लेकिन मजबूरी यह थी कि बस को बदल नहीं सकते थे. सुबह तड़के मैं सो रहा था, तभी तेज आवाज हुई. बीच की सीट खिसक कर ड्राइवर की सीट तक पहुंच गई. वह तो किस्मत अच्छी थी कि मेरी जान बच गई.
