- बस में सवार थे कुल 70 यात्री, 13 घायल
- जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी बस
राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस एक्सप्रेस हाईवे से होती हुई जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हुआ और बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं और बस में कुल 70 लोग सवार थे।
दौसा जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। सुबह 4:00 बजे का है, जब स्टेयरिंग फेल होने से बस एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार सुबह 4 बजे के करीब किशनगढ़-अजमेर से दिल्ली जा रही एक निजी वीडियो कोच बस स्टेयरिंग फेल हो जाने से पलट गई, इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद कोलवा थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और तमाम घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। 13 घायलों के अलावा अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने से करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित भी रहा। बाद में बस को क्रेन द्वारा एक्सप्रेस हाईवे से हटाया गया।
स्टेयरिंग फेल होने पर बेकाबू हुई गाड़ी
सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में से चार को अस्पताल से छुट्टी दे गई गई है। बस में करीब 70 सवारियां सवार थी। बस के शेष यात्री अपने अपने गंतव्य स्थान के लिये रवाना हो गये। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
