आत्मनिर्भर भारत के तहत व्यापारिक संगोष्ठी सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को कादरी गेट मसेनी मार्ग स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यापारिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने जनपद के ऑटोमोबाइल से संबंधित व्यापारियों को संबोधित किया एवं सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा केंद्र सरकार ने जब जीएसटी लगाया था, चार स्लैब द्वारा कर वसूला जाता था, लेकिन सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए चार स्लैब वारी कर दरों को 2 दरों में कर दिया। जिसके कारण देश के गरीब मध्यम वर्ग एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिल रहा है। 22 तारीख से लागू हुई यह नयी दरें आम जनमानस को बड़ी राहत देने का कार्य कर रही है। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी की दरों में बदलाव करके आम जनता को लाभ देने का कार्य किया है, स्कूटर, मोटरसाइकिल, वाहन इत्यादि वस्तुएं खरीदने वाले ग्राहक पूरी जानकारी करके ही वस्तुएं खरीदें। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अमित त्यागी ने कहा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव एक नए भारत का निर्माण करेंगे। जीएसटी की दरों का लाभ मिलने से व्यापारी एवं ग्राहकों दोनों को इसका लाभ प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के निर्णय की जानकारी देने का कार्य करें, पार्टी द्वारा उनको पत्रक उपलब्ध कराए जाएंगे। संचालन अभिषेक बाजपेई ने किया। इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, राजकुमार वर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, अवनीश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *