लाखों के कर्ज में डूबे व्यापारी ने चुनी मौत, फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चालीस लाख के कर्ज में डूबे व्यापारी ने पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंज साहनी निवासी ५५ वर्षीय विनोद गुप्ता बीती रात घर के बाहर बैठक में सोये थे। उन्होंने रात में किसकी पहर पंखे में फांसी लगा ली। जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गेट खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। पत्नी ने खिडक़ी से झांककर देखा, तो पति फांसी पर झूल रहा था। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगी। आनन-फानन में दरवाजा तोडक़र फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजीव पाण्डेय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी संध्या ने बताया कि पति पर काफी कर्जा हो गया था। जिससे वह मानसिक रुप से परेशान रहते थे। मृतक का एक २५ वर्र्षीय पुत्र अजय एवं १३ वर्षीय पुत्र मयंक है। बताते चलें कि मृतक सातनपुर मंडी में होटल चलाता था। जो अब बंद हो चुका था। उन पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये का कर्ज था। कर्जदार लगातार फोन कर धमकाते थे। मृतक की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और वह वर्तमान में दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे। एक साल पहले उनकी बेटी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक के भतीजे गोपाल ने बताया कि घरेलू कलह और आर्थिक तंगी के कारण मृतक ने यह कदम उठाया। शहर कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *