
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पैगूपुर के प्रधान महेश चन्द्र की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त हुऐ पद पर बुधवार को मतदान हुआ। जिसमें आठ प्रत्याशी मैदान में थे। बताते चले महेश चंद्र की ृमृत्यु होने के बाद उनके छोटे भाई प्रेमचंद चुनावी मैदान में थे। सुबह लगभग 8.00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होना है। विपक्ष में सुनीता देवी, मुन्नालाल पासी, आलोक कुमार, मंगू लाल सहित पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था जिनकी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न हुआ इस मौके पर डीपीओ अनिल चंद्र मजिस्ट्रेट ने बताया की 750 सौ की पोलिंग में सिर्फ 531 वोट ही शाम तक पड़े। ़विपिन कुमार लघु सिंचाई विभाग से आरओ। वही पीठासीन अधिकारी के पद पर रामवीर सिंह प्रधानाध्यापक विवेक यादव, सहायक अध्यापक अशोक कुमार तथा सफाई कर्मी रंजीत कुमार को नियुक्त किया गया था। बताते चले बूथ संख्या 102 पर चुनाव था। मतदान केंद्र सिधौंली ग्राम सभा में बनाया गया था। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश राय की अध्यक्षता में चार सब इंस्पेक्टर, चार महिला आरक्षी, आठ एचसी, डेढ़ सेक्शन पीएसी व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। मजिस्ट्रेट अनिल चंद्रा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
