
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने एनपीएस के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। एनजेसीए के आह्वान पर सभी स्टेशन मुख्यालयों पर एनपीएस के विरोध में अधिकारी व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर रैली का आयोजन किया। एनजेसीए के संयोजक शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। सोमवार को एनई रेलवे मजदूर यूनियन शाखा फतेहगढ़ में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ कार्यालय पर कर्मचारियों ने एक जुट होकर एनपीएस के विरोध में बैठक की। शाखा मंत्री अनुज गंगवार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारत सरकार समय रहते एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की घोषणा नहीं की, तो अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल २१ से २३ नवंबर को सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में स्ट्राइक वैलेट लेने से पूर्व सरकार सोचे। स्टेट मुख्यालयों पर धरना व रैली में सभी मजदूर यूनियन के शाखा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष नरमू, अनिल कुमार द्विवेदी ने पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर धरने को संबोधित किया।
इस दौरान अवनीश यादव, राजेश वर्मा, टीएन यादव, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, गौरव सैनी, प्रदीप यादव, इस्लाम, लक्ष्मन, ओमप्रकाश आदि कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया।
