शिविर लगाकर राघव दत्त मिश्रा ने साथियों के साथ सुनी जनता की समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से शनिवार को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला-मोहल्ला जनसुनवाई का चौथा कैम्ंप मोहल्ला रकाबगंज खुर्द के बाल्मिक मंदिर पर लगाया गया।

कैम्प के प्रभारी पार्टी के नेता टीटू यादव एवं पार्टी के जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, सत्यम अवस्थी, अमन भारद्वाज, अमित यादव, रवि आदि पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में आम जनता की समस्यओं को सुना। समस्या बताने वालों में नन्ही देवी, महेश चंद्र, प्रभात कुमार, वीरभान सिंह, अमन यादव, सूरज शाक्य, डॉ0 दीपक पाल, उमा सागर, सुशील कुमार, सचेन्द्र, बाल्मीक, राम नरेश समेत 29 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। जिस पर राघव दत्त मिश्रा ने बताया कि समस्याओं में प्रमुख समस्या बताया। शहीदा बेगम के नाम से एक कोटा है। जिसमें हर वस्तु कम तौली जाती है। हम सबको कम तौल करके ही राशन मिलता है। वहां के लोगों ने बताया कि इस रोड के फुटपाथ का निर्माण नहीं हुआ है। साथ ही बताया कि गलियों में विद्युत के तार बहुत नीचे झूल रहे हैं, कई बार टूट कर सडक़ पर गिर जाते हैं। विद्युत विभाग को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है आदि समस्यायें सुनी। कई समस्याओं को दूरभाष पर बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *