
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में खंड शिक्षा कार्यालय पर दिव्यंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई बच्चों का चिकित्सक ने उपचार किया। इसके अलावा कई बच्चों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नवाबगंज खंड शिक्षा कार्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों के लिए समग्र शिक्षा सामांकित शिक्षा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 6 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों का चयन किया गया। जिसमें क्षेत्र से 62 बच्चों का चयन कर उनका परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 41 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र देने हेतु चयन किया गया। बाकी बच्चों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिविर के दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के तहत बताया गया की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सभी विकास खंड क्षेत्र के खंड शिक्षा कार्यालय पर अलग-अलग तारीखों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग बच्चों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर मेडिकल बोर्ड की टीम में बोर्ड की टीम में डॉक्टर ऋषिकांत वर्मा मेडिकल सर्जन, डॉ0 मेघा सक्सेना नेत्र सर्जन, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, वरिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार, मूवीस अहमद, प्रशांत कटियार, सनोज कुमार, कौशलेंद्र कुमार के साथ-साथ क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे।
