बिना अनुमति के प्रिंट नहीं करा सकेंगे प्रत्याशी प्रचार सामग्री: डीएम

मुद्रक को भी लेनी होगी अनुमति, संख्या के साथ लिखना होगा नम्बर
19 जोनल मजिस्टे्रट, 182 सेक्टर मजिस्टे्रटों की निगरानी में होगा मतदान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चुनाव में पूरी तरह आचार संहिता का सभी प्रत्याशियों को पालन करना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये निर्देशों का पालन न करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जायेगी यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने विकास भवन के सभागार में आयोजित वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष कराया जायेगा और जो आयोग ने निर्देश दिये है, उनकी यदि कोई अनदेखी प्रत्याशी या कोई भी दल करता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। फर्रुखाबाद 40वीं लोकसभा चौथे चरण निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अपै्रल, नामांकन की जांच 26 अपै्रल, नाम वापसी 29 अपै्रल, मतदान 13 मई (सोमवार), मतगणना स्थान सातनपुर मण्डी में 4 जून को होगी। नामांकन स्थल न्यायालय जिलाधिकारी कलेक्टे्रट, 4 विधानसभाओं की मतगणना मण्डी में होगी, 103 विधानसभा अलीगंज की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी जीडी रोड एटा में होगी। डीएम ने बताया कि विधानसभावार सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किये गये है। जिसमें अलीगंज विधानसभा प्रतीत त्रिपाठी, कायमगंज एसडीएम यदुवंश वर्मा, अमृतपुर एसडीएम रवीन्द्र कुमार, सदर एसडीएम गजराज सिंह, भोजपुर अपर उप एसडीएम संजय कुमार सिंह है। प्रति विधानसभा दो महिला बूथों की स्थापना की गई है। जिस पर मतदान स्टाफ के रुप में महिला नियुक्त रहेगी। दिव्यांग बूथ प्रति विधानसभा क्षेत्र 1 युवा बूथ प्रति विधानसभा क्षेत्र 01, मॉडल बूथ प्रति विधनसभा किये गये है। कुल मतदान स्थल 1527 के 764 मतदान स्थलों पर  वेबकास्टिंग करायी जायेगी। जिसमें क्रिटिकल एवं वल्नेरबिल मतदान स्थल भी सम्मलित रहेंगे। आचार संहिता को प्रभावी रुप से लागू कराने के लिए नगर मजिस्टे्रट संजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए कुल 17 टीमों का गठन किया गया है। कोई भी प्रत्याशी/व्यक्ति किसी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री बिना सहायक रिटर्निंग आफिसर की अनुमति के नहीं प्रिंट करा सकेंगा। साथ ही प्रचार सामग्री प्रिंट करने वाले संस्थाओं को भी अनुमति लेनी होगी और उस पर संख्या के साथ-साथ अपना मोबाइल नम्बर भी अंकित करना होगा। निर्वाचन संबंधित नियंत्रण कक्ष कन्ट्रेाल रुम के टोल फ्री नम्बर 1950 पर जानकारी या शिकायत चुनाव से संबंधित की जा सकती है। लोकसभा में कुल मतदान केंद्र 1400, मतदान स्थल 1922, जोनल मजिस्टे्रट 19, सेक्टर मजिस्टे्रट 182है। निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उडऩदस्ता, वीडियो सर्विलांस 4 टीमे, स्टेटिक मजिस्टे्रट सर्विलांस 12 टीमें, फ्लाइंग स्क्वाड 12 टीमे, वीडियो व्यूयिंग टीम 4, सहायक व्यय आब्जर्वर 4 बनाये गये है। इन टीमों में जो भी वाहन रहेंगे वह सभी जीपीएस युक्त होगें। सभी दलों को जनसभा, जुलूस, रैली वाहन आदि की अनुमति के लिए आयोग द्वारा बनाये गये पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी मैदान में किसी की सभा होनी है तो जो पहले आवेदन करेगा नियमानुसार अनुमति दी जायेगी। एक सभा स्थल पर कई दलों को एक साथ अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रामक प्रचार करता है तो उस पर लोग ध्यान न दें और इसकी सूचना संबंधित थाने या टोल फ्री कन्ट्रोल रुम के नम्बर पर दें। जिससे तुरन्त उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह, प्रभारी जिला सूचनाधिकारी ओमवीर सिंह आदि निर्वाचन से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मतदाताओं से मतदान करने की डीएम ने की अपील

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान के दिन घर से निकले और मतदान केंद्र पर पहुंचे और मत का प्रयोग करें। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सकें और अपने आसपास लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरुक करें, कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाये। इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने आम जन मानस से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में ६० प्रतिशत ही मतदान हुआ। इस बार सब मिलकर ७५ प्रतिशत तक पहुंचा दें।

लोकसभा चुनाव में पहली बार 23473 युवा मतदाता लेगें भाग

120 वर्ष की आयु के भी है तीन पुरुष मतदाता
कुल मतदाता 1713583  है, वर्ष 2019 में थे 1364121
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव में इस बार 23473 नये युवा मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। तो वहीं 110 वर्ष की आयु पूरी करने वाले4  मतदाता भी कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग। कुल 1713583 मतदाता इस बार मतदान में हिस्सा लेंगे। 85 वर्ष के आयु 10784 मतदाता, 110 से 119 वर्ष के मतदता मेल 2 व फीमेल 2 है। 120 वर्ष के मतदाता मेल 3 है।
———————-

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *