बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुखराड़ा निवासी गंगे अपने परिजन और अन्य लोगों के साथ कैंटर में सवार होकर नगर कोट की यात्रा पर गए थे। बताया गया कि गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे जब वह वापस लौट रहे थे तो हाईवे 334 पर धनौरा कट के पास कैंटर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गया। मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-334 स्थित गांव धनौरा कट के पास हिमाचल प्रदेश स्थित नगरकोट धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें सवार करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस जीप व एंबुलेंस के माध्यम से गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
इनके अलावा चिकित्सक हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का उपचार करने में जुट गए। मेरठ रेफर किए गए गंभीर घायलों में गांव लुखराड़ा निवासी गंगे (70) व नरेंद्र (40), सिंभावली के गांव नौंरगाबाद निवासी मोहित (22), बीबीनगर के गांव सेहरा निवासी सीमा (40) समेत पांच श्रद्धालुओं शामिल हैं। इनके अलावा सिंभावली के गांव भरना निवासी शैंकी (8), बीबीनगर के गांव सेहरा निवासी दीपक (42), ग्रेटर नोएडा के गांव सूरजपुर निवासी राज (10), गाजियाबाद के गोविंदपुरी निवासी कपिल (19), पिलखुवा के गांव कांवी निवासी गुलाब (38), बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा निवासी पूनम (30), करण (18) व रूपा (24) शामिल हैं। जबकि अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
