अंडर-19 वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान आयुष म्हात्रे

समृद्धि न्यूज। अगले साल खेले जाने वाले अंडर-19 वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट फैंस को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार है। ये टूर्नामेंट तो 7 फरवरी से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए अब भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। बीसीसीआई ने शनिवार 27 सितंबर को टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यों वाले भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ गु्रप मैच से करेगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ऐरन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन, पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, देवंद्रन दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन के नाम शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *