चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, चालक समेत पांच घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे चालक सहित पांच लोग घायल हो गये। वहीं एक साइकिल सवार भी घायल हुआ है। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के टूंडला सरस्वती नगर निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चन्द्र अपनी पत्नी 35 वर्षीय पूनम देवी, पुत्री 17 वर्षीय ललिता, 10 वर्षीय पुत्री छाया के साथ कार से पांचाल घाट गंगा स्नान करने आ रहे थे। कार 28 वर्षीय अंकित कपूर पुत्र संजय कपूर चला रहा था। कार जब पांचाल घाट के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के कोल्ड के सामने पंहुची, तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। जिससे कार सवार परिवार के साथ ही सडक़ से गुजर रहे साइकिल सवार 21 वर्षीय संजू पुत्र मूल चंद निवासी चाचूपुर राजेपुर भी घायल हो गये। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *