सहारनपुर में कार पेड़ से टकरायी, दो भाईयों सहित चार की मौत

समृद्धि न्यूज। सहारनपुर के बेहट शाकंभरी मार्ग पर जसमोर बस अड्डे के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में बैठे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शवों को सीएचसी भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को चिलकाना के गांव तिडफवा निवासी विजय अपने भाई डॉ0 मनीष व दो अन्य साथियों के साथ बेहट की तरफ जा रहे थे। शाकंभरी रोड पर धर्म जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर पहले कार अनियंत्रित होकर लोहे के एंगल से टकराई। जिसके बाद कार सडक़ किनारे पेड़ में जा लगी। इस घटना में विजय व उसका भाई डॉ0 मनीष निवासी तिडफवा थाना चिलकाना, जितेंद्र पुत्र रामस्वरुप निवासी महमूदपुर तिवाई थाना गागलहेड़ी सहारनपुर की मौत हो गई। चौथा सोनू निवासी मुजफ्फराबाद सहारनपुर के रुप में हुई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शवों को सीएचसी भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *