कार पेड़ से टकरायी, बी फार्मा के दो छात्रों की मौत

कानपुर: कल्याणपुर के आवास विकास तीन में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। दोनों छात्र कन्नौज के रहने वाले थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पनकी से कल्याणपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आवास विकास तीन के पास सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोग दौड़े और कार सवार युवकों को सामने स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कन्नौज निवासी बी फार्मा के छात्र प्रथम पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सौंरिख थाना क्षेत्र निवासी आकाश यादव ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल हुए छात्रों की पहचान सत्यम पाल और आर्यन यादव निवासी इंदरगढ़ के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *