कार की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, दो घायल

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपर खेड़ा निवासी रतीराम की 19 वर्षीय पुत्री नेहा उर्फ गोलू अपने चचेरे भाई की शादी के लिए लड़की देखने बलभद्र खेड़ा गांव गई थी दोपहर में वह महेश खेड़ा निवासी बाइक सवार सूरज व गांव की मनीषा पत्नी गोरेलाल के साथ बाइक से वापस लौट रही थी जैसे ही उनकी बाइक हाइवे स्थित गड़रियन वाला पीपर खेड़ा मोड़ के पास पहुँची, जाजमऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसे देख राहगीर घटना की सूचना कोतवाली गंगाघाट पुलिस को दी । सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल किशोरी नेहा उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया वहीं, घायल मनीषा और सूरज को अस्पताल में भर्ती किया गया है।बेटी की मौत की खबर सुनते ही नेहा के परिजन रो-रोकर हाल बेहाल है पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *