
समृद्धि न्यूज फ़र्रुख़ाबाद। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात रेलवे रेलवे स्टेशन के परिसर में लेटे आधा दर्जन लोगो को कार सवार लोगो ने कुचल दिया।शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने उल्टा घायलों को हो गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। अचानक हुए घटना से कोहराम मच गई। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर है। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन में थाना मेरापुर के ग्राम भूड़नगरिया निवासी नत्थू नातिन नसरीन के साथ खाना खाकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान जिला अलीगढ़ निवासी मालती व सुनीता भी सो रही थी। रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली सुशीला भी लेटी सो रही थी । रविवार रात 11:30 बजे एक कार चालक अपने साथियों के साथ नशे मे पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। वृद्ध नत्थू व उनकी नातिन सरजीन ने गाली गलौज का विरोध किया। तो कार चालक आग बबूला हो गया और उसने गाड़ी उन सभी के ऊपर चढ़ा दी। जिसके चलते सभी लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन आरोपी साथियों संग कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को लोहिया में भर्ती कराया।जहां डॉक्टर ने सभी का उपचार किया । डॉक्टर ने बताया की कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी को निगरानी में रखा गया है। किसी की हालत बिगड़ती है तो हायर सेंटर सेफई रेफर किया जाएगा।
