मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 6 की मौत

समृद्धि न्यूज। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे।
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कार में सवार

धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा
रोहित पुत्र धर्मवीर, निवासी बासोनी आगरा
आर्यन पुत्र धर्मवीर, निवासी बासोनी आगरा
दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *