बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मकान के गेट में घुसी कार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर एक मकान के गेट में जा घुसी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक व उसकी गाड़ी को थाने ले गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नगला विनायक गांव का एक युवक सोमवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। युवक अपनी गाड़ी से गांव से नवाबगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर जा रहा था। बबना तिराहा से बाईपास की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में युवक की गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी बबना तिराहा निवासी गुड्डू राजपूत के मकान के गेट में जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा उसकी गाड़ी को थाने ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *