Headlines

कुशीनगर में बारात में जा रही कार पेड़ टकराई, 6 बारातियों की मौत

समृद्धि न्यूज। कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, बरात में जा रही तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी से शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्थानीय थाना के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के समीप नशे में धुत कार अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में ६ लोगो की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रामकोला थाना क्षेत्र के नारायणपुर विजयपुर से नेबुआ नौरंगिया के देवगांव में बारात आई थी। हादसे की खबर से बारात कार्यक्रम में कोहराम मच गया।

काफी दूर तक सुनाई दी हादसे की आवाज

दुर्घटना का शिकार हुए लोग कार से बरात में शामिल होने जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही गाड़ी भुजौली शुक्ल गांव के सामने पहुंची, तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। कार तेजी से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे की जानकारी पर आसपास इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह झतिग्रस्त होने के कारण लोग उसमें फंस गए।

गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव

हादसे में महाराष्ट्र के श्रीनगर गांव निवासी 23 वर्ष के भीम लक्षमण यादव के साथ पांच लोगो की मौत हो गई है। साथ ही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा एक घंटे गैस कटर से काटकर शवों को कार से बाहर निकाला गया।मौके पर सीओ उमेश चंद सहित थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *