सर्वर डाउन होने के कारण कार्ड धारकों को नहीं मिला राशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राशन कार्ड धारकों को पूरे दिन लाइन में लगने के बावजूद भी राशन नहीं मिल पाया। सर्वर डाउन होने के कारण ई-पास मशीन काम नहीं कर रही थी। विभिन्न सरकारी राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। आखिर उन्हें वापस आना पड़ा। यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार मशीनों में सर्वर डाउन होने के कारण राशन कार्ड धारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा है। सरकार द्वारा राशन तो फ्री मिल रहा है साथ ही इस गर्मी में बाजरा भी दिया जा रहा है। जिस कारण लोग परेशान है। गेहूं तीन किलों की जगह मात्र एक किलो प्रति यूनिट कर दिया गया है। जबकि गर्मी में बाजरा लोग नहीं खाते है। ऐसे में बाजरा लेना भी पड़ रहा है। राशन विक्रेताओं ने बताया कि मशीन ज्यादातर खराब रहती है। सर्वर डाउन हो जाता है, जिस कारण असुविधा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *