नये नियम के तहत एक ही तीमारदार मरीज के पास रुक सकेगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला अस्पताल लोहिया में मरीज से मिलने के नये नियम बनाये गये हैं। नये नियम के तहत अब मरीज के पास भीड़भाड़ नहीं हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार अभी तक मरीज के साथ कई तीमारदार लोहिया अस्पताल में अंदर पहुंच जाते थे और पूरे-पूरे दिन रुके रहते थे, लेकिन लेकिन अब नये नियम के तहत मरीज के साथ भीड़भाड़ नहीं पहुंच पायेगी। मरीज के पास केवल एक तीमारदार ही रुक सकेगा। साथ ही उसका कार्ड भी बनेगा। कार्ड दिखाकर ही तीमारदार मरीज के पास जा सकेगा। कार्ड में मरीज और तीमारदार और वार्ड इंचार्ज की पूरी जानकारी लिखी होगी। इसके अलावा पान मसाला खाते और थूंकते पाये जाने पर २०० रुपया का जुर्माना लगेगा। इसके लिए तैयारी कर ली गयी है। जल्द ही कार्डों का वितरण शुरु हो जायेगा और नई व्यवस्था लागू हो जायेगी।
लोहिया अस्पताल में तीमारदारों के बनेंगे कार्ड
