पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल, खंगाले सीसीटीवी फुटेज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पिग फॉर्म के केयर टेकर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान हब्बापुर निवासी समरपाल शंखवार (40) के रूप में हुई है। वह पंजूखिरिया में शरद श्रीवास्तव के पिग फॉर्म में काम करता था।
बुधवार रात को फॉर्म के गेट के पास समरपाल के सिर में गोली लगने से मौत हो गयी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी हुई, तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। समरपाल के भतीजे नन्हे3, साथी पप्पू और पंजूखिरिया के पूर्व प्रधान राकेश घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। मृतक के हाथ और कपड़ों पर मिट्टी लगी मिली। उसके पास 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। पूर्व प्रधान राकेश के अनुसारए वह बुधवार रात 9 बजे फॉर्म पर आया था और तब समरपाल वहां मौजूद नहीं था। उसने बताया कि समरपाल अक्सर शराब पीकर लोगों को गालियां देता था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण कर जांच की। एएसपी ने बताया मृतक के भतीजे ने थाने आकर सूचना दी कि उसके चाचा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया कि तमंचा उनके हाथ में फंसा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। जांच की जा रही है।
पिग फॉर्म के केयरटेकर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत
