भू-माफिया रज्जू व उसकी मां सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज


सुधीर दिवाकर की शिकायत पर हुई कार्यवाही
डकैती, गैंगस्टर सहित 21 मुकदमे है दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भू-माफिया व उसके 10 साथियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी सुधीर दिवाकर की शिकायत पर दबंग भूमाफिया रज्जू उर्फ खालिद व उसकी मां कामिल, निशा बेगम, मोहल्ला शीशमबाग कैंट निवासी रजी पुत्र शफीक, साबिर अली पुत्र अशफाक मोहल्ला हाथीखाना, अकरम फारुकी उर्फ चुनमुन पुत्र गुलाम मोहम्मद, जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी अहमद इकबाल, नूरुल इरफान, जकी अनवर अहमद, सुल्तान एवं मसूदा खातून पत्नी सैयद अनवर अहमद के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 एवं दलित उत्पीडऩ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सुधीर दिवाकर ने इन लोगों की शिकायत जिलाधिकारी से श्किायत कर अवगत कराया कि मौजा नवदिया स्थित गाटा संख्या 376 रकबा 0.48 डिसमिल जमीन बंजर के नाम दर्ज है। जबकि गाटा संख्या 375 की 0.62 डिसमिल जमीन नाला सरकारी भूमि है। स्थानीय निवासी रज्जू उर्फ खालिद पुत्र इरशाद अली ने 21 अप्रैल 2009 को अपनी मां कामिल निशा के नाम उक्त भूमि का बैनामा कराया।
रज्जू ने 30 अप्रैल 209 को अपनी मां से पावर ऑफ अटॉर्नी लिखवाकर गाटा संख्या 376 के अलावा 375 के नाले की काफी भूमि के फर्जी बैनामा कर करोड़ों रुपयों की कमाई की है। सुधीर ने शिकायती पत्र के साथ ही जमीन के फर्जी बैनामा करने वालों के नाम व गवाहों के भी नाम की सूची लगाई है। वहीं रज्जू ने नाले की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है साथ ही नगर पालिका की भी भूमि कब्जा रखी है। उसका अपराधिक इतिहास है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नगर पालिका ईओ को जांच के आदेश दिये। जांच पड़ताल के बाद नगर पालिका ईओ ने थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए 15 जून को पत्र भेजा था। शिकायतकर्ता सुधीर दिवाकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि रज्जू के ऊपर डकैती, गुंडा एक्ट गैंगस्टर सहित 21 मुकदमे दर्ज है। डीएम आवास के निकट भी अवैध रुप से सरकारी जमीन 48 लोगों को बेंचकर करोड़ों की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *