धर्म कांटा की पांच प्लेट बेचने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमण्डगंज थाने में तहरीर देकर वाराणसी निवासी जय प्रकाश पाण्डेय ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है दी गई तहरीर में बताया है की भोला नाथ शुक्ला के यहां नौकरी करता हूँ 29 अगस्त को हमारे ग्राम भैसौड़ वलाय पहाड़ में आदित्य तिवारी के यहां भोला नाथ शुक्ला का धर्म कांटा उठाने के लिए गया था धर्म कांटा की कुल 21 प्लेट थीं जिनमे से आदित्य तिवारी द्वारा पांच प्लेट बेच दी गई ज़ब हमने कहा की मेरा कुल 21 प्लेट था तो उसने मुझे डांट करके जबरदस्ती पेपर पे लिखवा लिया की तुम्हारा 16 प्लेट ही है साथ ही साथ तीन हजार रूपये महीना तुम्हारे मालिक से बात हुई है यह भी लिखवा लिया जबकि हमने मालिक शुक्ला से बात किया उन्होंने बताया कि पैसे की कोई बात नहीं हुई है जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज ब्रह्मदिन पाण्डेय ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *