फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करने व दुकान में तोडफ़ोड़ करने के मामले में पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नेकपुरा चौरासी निवासी स्मृति कटियार पुत्री नीरज कटियार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह २३ मई को घर में बनी मेडिल की दुकान पर बैठी थी, तभी सूरज पुत्र नामालूम, जनमेजय ठाकुर व उसके साथी आशुतोष ठाकुर, योगेेन्द्र ठाकुर व 4 अज्ञात आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंग घर में घुस आये और पीडि़ता के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आयी पीडि़ता के पिता नीरज कटियार व चाचा संदेश कटियार व निर्देश कटियार और भाई सौरभ कटियार आये तो उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आ जाने पर दबंगों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
मारपीट के मामले में चार नामदर्ज सहित आठ पर मुकदमा दर्ज
