युवक की आत्महत्या के मामले में पिता-पुत्रों पर मुकदमा दर्ज

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों कर्ज में डूबे व भाई की नौकरी के लिए दिये गये रुपये वापस न करने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारिक नगर निवासी अजय कुमार पुत्र स्व0 अनिल कुमार जाटव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दिनाँक 22 फरवरी को मैं सुबह 7 बजे अपने छोटे भाई अरुन कुमार उर्फ अन्नू उम्र 24 वर्ष को छत पर बने कमरे में उठाने गया, तो जंगले से देखा कि भाई फांसी पर झूल रहा है। इस सूचना मैंने परिजनों को दी। भाई द्वारा पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा गया था। जिसमें उसने लिखा था कि मेरी हत्या के जिम्मेदार विश्राम सिंह पुत्र राम विलास निवासी स्यानी थाना मेरापुर को 3 लाख रुपये मेरी नौकरी के लिए ५-६ महीने पहले दिये थे। नौकरी न लगने पर जब भाई ने उपरोक्त लोगों से रुपये मांगे, तो उपरोक्त लोगों ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिये और पैसे नहीं लौटाये। जिससे तंग आकर मेरे भाई अरुन कुमार उर्फ अन्नू ने फांसी फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। सुसाईट नोट मे मेरे भाई ने विश्राम सिंह पुत्र राम विलास व उसके पुत्र विनीत राय व विनय राय को अपनी मौत का जिम्मेदार माना है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर विश्राम सिंह व उसके पुत्र विनीत राय व विनय राय के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *