मेरापुर, समृद्धि न्यूज। मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी महिला मालती देवी पत्नी नरेन्द्र सिंह ने अपने गांव के ही संतराम, प्रवेश, छुट्टन, देवकी, रत्नेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें दर्शाया कि 22 मई को पीडि़त के पति नरेंद्र सिंह अपने दरवाजे के सामने सीढिय़ों का निर्माण करा रहे थे, तभी गांव के ही उपरोक्त लोग आए और बिना वजह मेरे पति नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने लगे। उनके चिल्लाने पर मेरी ननद मिथलेश व देवर सुग्रीव उन्हें बचाने आये तो सभी लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिससे तीनों लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
