बेवा की पर भूमि कब्जा करने का मामला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्लाट पर जबरन कब्जा करने वाले विद्यालय प्रबंधक सहित चार के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली फतेहगढ़ नगला दीना निवासी अनीता तिवारी पत्नी स्वर्गीय आदेश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उसके तीन प्लाट है। एक प्लाट पर बृजेश पांडेय व दूसरे प्लाट पर दुर्गेश उर्फ चुनमुन पुत्र ब्रह्मपाल व मेरे तीसरे प्लॉट पर पुनीत पांडे पुत्र गंगाराम पांडेय जबरन कब्जा किए हुए हैं। वह सभी लोग भू-माफिया हैं। इनका कोई विरोध करता है तो धमकी देते हैं और और प्लाट बेचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मैं विधवा महिला हूं। मेरे तीनों प्लाटों पर तीन लोग कब्जा किया है छोडऩे को तैयार नहीं है। पुनीत पांडे ने जबरिया गेट लगा दिया है। जिसे हटवाने का आदेश किया गया, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामला शिकायत प्रकोष्ठ को दिया। जांच पड़ताल के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
