ब्लाक प्रमुख पति पर हमले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। भारत विकसित यात्रा के दौरान ब्लाक प्रमुख पति व उनके साथी पर जानलेवा हमला करने में पूर्व क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष व उनके भाई सहित छ: लोगों के खिलाफ एससी एसटी व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे ने दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार दोपहर क्षेत्र के गांव मिस्तनी में भारत विकसित यात्रा में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद गांव बहबलपुर निवासी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष सनी ठाकुर व उनके भाई मनी ठाकुर छ: अज्ञात साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। चीख पुकार की आवाज सुन बीच बचाव करने आए अरुण दुबे के साथी मुनीश कुमार कोरी के साथ आरोपितों ने मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। ग्रामीणों ने इधर उधर छिपकर जान बचायी। ग्रामीणों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त ने शनिवार देर रात थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पीडि़त की तहरीर पर रविवार दोपहर दो नामजद व छ: अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एसटी में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *