रंगदारी न देने पर मोबाइल दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उधारी के रुपये मांगने पर दबंग ने मोबाइल विक्रेता के साथ मारपीट कर रंगदारी न देने पर जानमाल व दुकान न चलाने देने की धमकी दी। पीडि़त ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली फतेहगढ़ के पुल मण्डी निवासी सचिन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता ने दी तहरीर में दर्शाया कि फतेहगढ़ स्थित बैंक के पास उसकी अनाया मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। हाथीखाना निवासी अरवाज पुत्र जाहिद 11 जुलाई को मेरी दुकान से मोबाइल ले गया था। जिसे जब वह वापस करने आया और बोला कि मेेरे खाते में 2 हजार रुपये डाल दो, जबकि उसने 1150 रुपये दिये थे। जब मंैने उससे कहा कि चार माह पहले 850 रुपया दिया था। वह नहीं दोगे। इसी हिसाब में काट ले तो गाली देते हुए बोला कि अगर दुकान चलानी है तो रंगदारी/एक्सट्रा पैसा देनी होगी और मारपीट करने लगा। मैं अपना स्कूटर लेकर चल दिया तो वह भी पीछे आया और मेरा हाथ पकडऩे लगा और कहा कि थाने गया तो जिंदा नहीं बचेगा तुझे पैसे देने होगे। आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *