मार्ग दुर्घटना में पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

समृद्धि न्यूज, संकिसा। जनपद एटा थाना जसरथपुर भदुइया मठ निवासी कृष्णपाल पुत्र लाहौरी प्रसाद ने पिकअप यू पी 76 के 8665 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 6 फरवरी 2024 को कृष्णपाल का पुत्र पवन कुमार तथा गांव के ही अजीत पाल के साथ उनकी बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल दावत खाने गया था जहां से पवन कुमार व अजीत पाल दावत खाकर वापस लौट रहे थे। मेरापुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सिठौली चौराहा के पास पवन कुमार का मौसेरा भाई अभिषेक पुत्र राजवीर सिंह पाल निवासी नगला हिम्मत मोर्चा मिल गया।सिठौली से दावत खाकर वापस घर जाने के लिए अभिषेक यहां खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था तो यह तीनों लोग खड़े होकर बातचीत करने लगे।संकिसा से मोहम्मदाबाद की तरफ तेज गति से जा रहे उक्त पिकअप के अज्ञात चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अजीत की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पवन कुमार व अजीत कुमार तथा पास में खडे़ अभिषेक पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पीछे से आ रहे पंकज पुत्र कुंवर पाल निवासी ग्राम ज्योना कोतवाली कायमगंज व महावीर पुत्र रामदास निवासी नगला हिम्मत मोर्चा ने यह घटना घटित होते देखी है।इन लोगों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक मौके से पिकअप को भगा ले गया।
मेरापुर पुलिस ने मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *