बीते दिन धांधली में सील किया गया था राशन कोटा
नवाबगंज, समृद्धिु न्यूज। कई महीनों से कोटेदार द्वारा राशन वितरण न करने की ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने बीते सप्ताह दुकान को सील किया था। वहीं जांच में सहयोग न करने पर कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कांधेमई मिल्किया विकास खंड शमशाबाद में कायमगंज के पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर बीते सप्ताह कांधेमई मिल्किया विकास खंड शमशाबाद थाना क्षेत्र नवाबगंज के कोटेदार मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जय सिंह के विरुद्ध ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। जिस पर पूर्ति निरीक्षक अपनी टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया था, लेकिन राशन कोटेदार मुकेश कुमार घर पर नहीं मिले और ना ही फोन उठाया, जबकि दूरभाष पर कोटेदार ने बताया था कि वह नवाबगंज गए हुए हैं। एक घंटे तक पूर्ति निरीक्षक के रुकने के बाद भी कोटेदार घर पर नहीं पहुंचे। जब जांच पड़ताल की तो उनके घर के कमरे में सरकारी दुकान का राशन पाया गया, जबकि यह भी नियम के विरुद्ध है और राशन दुकान में नहीं पाया गया। जिस पर कोटेदार की पत्नी तथा मां ने बताया की राशन कमरे के अंदर है। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ग्राम प्रधान पति शेर सिंह यादव तथा लखवीर सिंह के साथ कमरे की जांच करने गए, तो कोटेदार के परिजनों ने कमरे की चाबी देने से मना कर दिया। जिस पर पूर्ति निरीक्षक के द्वारा कोटे की दुकान को सील कर दिया गया और उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसके बाद दोबारा पूर्ति निरीक्षक अपनी टीम के साथ जांच करने गए, तो कोटेदार मौके पर नहीं मिले। जिसकी जानकारी एसडीएम कायमगंज को दी गई। एसडीम कायमगंज के निर्देश पर पहुंची जांच टीम ने फिर कोटेदार से फोन पर संपर्क किया, लेकिन कोटेदार नहीं मिले। उनके भाई तथा अन्य परिजन मिले और राशन दुकान की जांच की गई, तो उसमें आधा अधूरा राशन जिसमें चीनी गायब थी। जिसमें 14 कुंतल मक्का तथा 11 कुंतल गेहूं ही पाया गया। बीते लगभग तीन महीना से ग्रामीणों के बताएं अनुसार राशन का वितरण नहीं हो रहा था और ना ही मौके पर राशन का स्टॉक मिला। जिस पर पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने कोटेदार मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जयसिंग के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर राशन कोटा सोना जानकीपुर सर्वेश कुमार को हस्तांतरण कर दिया और उनको हिदायत देते हुए बताया कि जब भी कोई अधिकारी या जांच टीम राशन की जांच करने आएगी तब मौके पर दिए गए राशन को दिखाना पड़ेगा। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि बीते दिन पूर्ति निरीक्षक कायमगंज सुधांशु यादव ने राशन कोटेदार मुकेश कुमार के विरुद्ध तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
जांच में सहयोग न करने पर राशन कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
