मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
दी गयी तहरीर में कहा कि गांव का ही तांत्रिक अनिल कुमार श्रीवास्तव पीडि़ता की पुत्री के पेट में दर्द को ख़त्म करने के उपाय को करने के लिए दिनांक 15 सितंबर को लगभग शाम 7:30 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर खेतों में पीपल के पेड़ के पास ले गया। पीडि़ता की पुत्री के साथ पुत्र भी गया था। तांत्रिक ने पुत्र से अपनी बहन के सर से सात बार दीपक उतारकर दीपक के साथ 21 बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने को कहा। जब नाबालिक लडक़ी का भाई पीपल की परिक्रमा कर रहा था, तभी पीपल से दूर बैठी लडक़ी के साथ तांत्रिक ने गलत तरीके से टच किया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी आवाज सुनकर पीडि़ता के भाई ने तांत्रिक को पकड़ लिया तथा डायल 112 के इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 व चौकी इंचार्ज तांत्रिक को पकडक़र थाने ले आए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल व बयान दर्ज करवा लिए गए हैं। आरोपी तांत्रिक से पूछताछ कर जेल भेजा जायेगा।
नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज
