कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मदद करने के बहाने चिकित्सक से जबरन दुष्कर्म करने व गर्भवती कर पुत्री को जन्म देने के बाद शादी से इंकार कर देने के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। रेलवे रोड सराय नवाब की रहने वाली महिला चिकित्सक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि पुष्पेंद्र यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी खोया वाली गली कायमगंज के यहां नौकरी उसके नर्सिंग होम पर करने के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने मुझे अपने झूठे जाल में फंसाकर शादी का आश्वासन देकर मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरिया शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मेरा मेरे सहपाठी से विवाद चल रहा था। जब मैंने पुष्पेंद्र को बताया तो उसने प्रलोभन देकर मदद करने के बहाने मुझे अपने जाल में फंसा लिया और मेरे सहपाठी विजय से ज्यादा मेरा उत्पीडऩ करने लगा। उसने मेरे मर्जी के बिना कई कई बार बलात्कार किया। इस दौरान में गर्भवती हो गई तो पुष्पेंद्र ने कहा कि बच्चे को मत गिराओ मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मैंने पुत्री को जन्म दिया जो 3 वर्ष की है। इस दौरान पुष्पेंद्र ने बताया कि वह सोल्वर गैंग का व्यक्ति है, उस पर कई मुकदमे दिल्ली में चल रहे हैं। मैं अभी परेशान हूं, बाद में शादी कर लूंगा। 15 अगस्त 2022 जब मैं अपनी बेटी के साथ पुष्पेंद्र के घर अस्पताल गई, तो मैंने कहा कि शादी करो और मेरी बेटी को संरक्षण दो। पुष्पेंद्र व उसकी पत्नी शिवाश्री ने मेरे साथ अभद्रता की और गाली गलौज कर मारपीट की। जब मैंने सूचना पुलिस को दी। इस दौरान पुष्पेंद्र व उसकी पत्नी तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने मुझे जान से मारने की नियत से गले में फांसी का फंदा डालकर जान से मारने के प्रयास किया। मौके पुलिस पहुंच गई और मुझे बचाया, लेकिन मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी शिकायत जांच प्रकोष्ठ सौंपी गई। रिपोर्ट आने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया
